Ek Aag Har Dil Mein Lyrics | एक आग हर दिल में हमको जलाना है।

एक आग हर दिल में, हमको जलाना है | Ek aag har dil mein.

एक आग हर दिल में..

Elisha Ratnavelu | Ranjit Abraham

एक आग हर दिल में, हमको जलाना है
भटके हुए जीवन को प्रभु में मिलाना है

संसार की आशा भरी नजरें हम ही पर हैं
उद्धार का संदेश भी कांधों के ऊपर है
एक दीप से लाखों दिए हमको जलाना है..

इतने सरल ये रास्ते कल न खुले होंगे
प्रचार के अवसर हमें हासिल नहीं होंगे
तैयार रहना कल हमें खुद को मिटाना है..