Humko Maseeh Ke Pyar Se | हमको मसीह के प्यार से कौन अलग कर सकता है।

हमको मसीह के प्यार से | Humko Maseeh ke pyar se.

हमको मसीह के..

Dr. Ajay Lal

हमको मसीह के प्यार से
कौन अलग कर सकता है
चाहे आंधी या तूफान,
चाहे मौत का हो फरमान
हमको मसीह के प्यार से...

(1) जिसने हमसे प्रेम किया,
जयवंत जीवन हमको दिया
कोई शक्ति, कोई युक्ति,
न ही शासक जुदा कर सकता है

(2) यीशु जो अपने साथ है,
उस पर अटल विश्वास है
चाहे शैतां की हो सेना,
उसके आगे न कोई टिक सकता है