Bhajne Ke Liye Sirje Gaye Hum Lyrics | भजने के लिये सिरजे गए हम।

भजने के लिये सिरजे गए हम | Bhajne ke liye sirje gaye hum.

भजने के लिये..

Sabina Mathew

भजने के लिये सिरजे गए हम
आते तेरे पास लाते हृदय हम
करते तेरी हम उपासना
साधना आराधना

1. आदि में था वचन
वचन परमेश्वर के ही संग
वचन परमेश्वर ही था
सब कुछ हुआ वचन द्वारा-2
महिमा सामर्थ आदर के योग्य
मेरा प्रभु यीशु-2

2. आकाश और पृथ्वी बनाया
सारे जग को रचाया
मुझको भी अपने स्वरूप में
इंसान करके बनाया-2
महिमा सामर्थ आदर के योग्य
मेरा प्रभु यीशु-2