आवाज उठाएंगे हम साज बजाएंगे | Ham Saaj Bajaayenge Lyrics | Jesus Song Lyrics.

हम साज बजायेंगें | Ham saaj bajaayenge.

हम साज बजायेंगें..

Ahsan Masih

आवाज उठायेंगे
हम साज बजायेंगें
है यीशु महान अपना
यह गीत सुनायेंगें…

1. संसार की सुंदरता में,
यह रूप जो तेरा ही
इन चांद सितारों में,
है अक्स तो तेरा ही (2)
महिमा की तेरी बातें,
हम सबको बतायें गें
है यीशु

2. दिल तेरा खजाना है,
एक पाक मुहब्बत का
थाह पा न सका कोई,
सागर है तू उल्फत का
हम तेरी मुहब्बत से
दिल अपना सजायें गें
है यीशु

3. न देख सका हमको,
तू पाप के सागर में,
और बनके मनुष्य आया,
आकाश से सागर में
मुक्ति का तू दाता है,
दुनियां को बतायेंगें,
है यीशु