Aisee Barakat Dee Mere Khuda Ne | ऐसी बरकत दी मेरे खुदा ने Lyrics.

ऐसी बरकत दी मेरे खुदा ने | aisee barakat dee mere khuda ne.

ऐसी बरकत दी..

ANM

ऐसी बरकत दी मेरे खुदा ने
मुझको ईमान से भर दिया है
मुझको ईमान से भर दिया है
मेरी देखी वफा और दे दी शिफा
मुझको गले से लगाया
और दिल में अपने घर दिया है
ऐसी बरकत दी ..

1. है येशु ही मेरा प्रीतम, प्यारा प्रिय -2
थे जो अंधेरों में वो दिन, रोशन किए -2
है नज़ात दिया मुझकों, छुटकारा भी
और सारे मेरे बोझ, भी ले लिए
लिया हाथों को थाम, दिया नाम था बे-नाम
कैसे छोड़ू, चौखट येसु की
मुझपे सब कुछ, न्योछावर (कुर्बान) किया है
ऐसी बरकत दी.....

2. ऐसी देखी नहीं, कोई बादशाही -2
हो नहीं सकती, तुझसे बढ़कर कोई खुदाई -2
आशीषे - आशीषे, तेरे दामन है
तुझे छूले जो हाथ, पाते है रिहाई
दिल में हो विश्वास, पूरी होती है आस
तुझपे ईमान, जो भी ले आएं
अपनी रहमत से, मुझे भर दिया है
ऐसी बरकत दी.....