ना सोना मैंने मांगा, ना मांगी मैंने चांदी | Na Sona Mainne Maanga Hindi Lyrics.

ना सोना मैंने मांगा, ना मांगी मैंने चांदी | Na Sona Mainne Maanga.

ना सोना मैंने मांगा..

Gill Deep | Sarah Gill

आ ....
ना सोना मैंने मांगा, ना मांगी मैंने चांदी
मैंने यीशु मसीह का, बस प्यार मांग लिया है
यीशु मसीह का बस प्यार मांग लिया है 2
करता रहूं मैं इस दुनिया में -2
खुशखबरी का प्रचार माग लिया है
ना सोना मैंने मांगा...

बढ़ते जाना है ना, लौट के आना है
उसकी मर्जी को पूरा, करते जाना है
मेरी मंजिल है यीशु, और मैं मंजिल का राही 2
मैंने जाना है बादलों के, पार मांग लिया है
जाना है बादलों के पार मांग लिया है
ना सोना मैंने मांगा ना...

तेरे कलाम की बातें अब, तो मेरा गहना है
तेरी महिमा के अब नगमें, गाते रहना है
है जब से तुझको जाना, मैं हूं तेरा दिवाना 2
मैंने जीवन में तेरा उद्धार मांग लिया है
जीवन में तेरा उद्धार मांग लिया है
ना सोना मैंने मांगा

अपना लहू बहा के यीशु, ने हमें बचाया है
मैंने भी अब दिल में अपने, उसे बसाया है
दुनिया का प्यार है धोखा, है उसका प्यार अनोखा 2
मैंने यीशु का प्यार बेशुमार मांग लिया है
यीशु का प्यार बेशुमार मांग लिया है
ना सोना मैंने मांगा