दीवाना मैं येशु का..
दीवाना मैं येशु का,
मेरे होठों पे उसका ही नाम,
दीवाना मैं येशु का,
उसके प्यार में डूबा हुआ
1.तेरी बातों को सुनता रहूं,
अपनी मनमानी अब ना करूं,
तेरे प्यार में डूबा रहूं
दीवाना मैं येशु का..
2.तुझे छोड़ के जाऊं कहां,
जहां देखूं तू ही है वहां,
यशु तुझ में ही मिलता सुकून
दीवाना मैं येशु का..
3.खोया था मैं, भटका था मैं,
माफ करके घर ले आया,
अपनी पहचान मुझको देकर,
अपना बेटा मुझको कहलाया
दीवाना मैं येशु का..