फैला हुआ वो हाथ..
फैला हुआ वो हाथ खुदा का मैंने देखा है
प्यार भरा दिल पाक खुदा का मैंने देखा है × 2
फैला हुआ वो हाथ खुदा का...
1.मेरे जीवन में खुदा ने काम किए बेहद
नूर चमकता अपने खुदा का मैंने देखा है
प्यार भरा दिल पाक खुदा का मैंने देखा है
फैला हुआ वो हाथ खुदा का...
2.टूटे हुए दिल जोड़े हैं येशु मसीह ने मंसूर
चलते अपने साथ खुदा को मैंने देखा है
प्यार भरा दिल पाक खुदा का मैंने देखा है
फैला हुआ वो हाथ खुदा का...
3.कदम कदम पर उसकी वफ़ाएं मैंने देखी हैं
जीवन में वो रंग खुदा का
प्यार भरा दिल पाक खुदा का मैंने देखा है
फैला हुआ वो हाथ खुदा का...