येशु धार्मिकता है हमारी | Yeshu Dharmikta Hai Hamari Lyrics.

येशु धार्मिकता है हमारी Lyrics | Yeshu Dharmikta Hai Hamari Lyrics.

येशु धार्मिकता है..

येशु धार्मिकता है हमारी
नये यरूशलेम की है तैयारी
बादशाह आने वाला है-2
हम साथ उसके जाएंगे
होसना - होसना गाएंगे - (4)

1.उसका हर वादा कामिल है
हम इस दर्शन में शामिल है-2
हो गया सब कुछ हांसिल है,मसीह में बढ़ते जाएंगे
होसना - होसना गाएंगे....

2.स्तुतियों में जो विराजमान है
नाम-ए कुदूस वो ऊंची शान है-2
एलोहिम बड़ा मेहरबान है, रहमत उसकी पाएंगे
होसना - होसना गाएंगे...

3. दूत ख़ुशी से झूम रहें है
पुत्र को सब चूम रहें है -2
मचा वो ऐसी धूम रहें है, दुनिया में धूम मचाएंगे
होसना - होसना गाएंगे....