मेरा सब कुछ तेरे लिए | Mera Sab Kuch Tere Liye Lyrics.

मेरा सब कुछ तेरे लिए Lyrics | Mera sab kuch tere liye  Lyrics.

मेरा सब कुछ तेरे लिए..

मेरा सब कुछ तेरे लिए,
क्या पाक पवित्र प्यार किया
कांटों का खूब श्रृंगार किया
तेरे मार खाने से,पाई है शिफा,
अब जीवन तेरे लिए

1.हर सजदा तेरे लिए,सारी स्तुति तेरे लिए
रहबर भी तू मंजिल भी तू,जीना मरना है तू ही तू
सांसो की सदा येसु-येसु,धंन दौलत तेरे लिए...

2.ये परस्तिश तेरे लिए,ये मदह (प्रशंसा) तेरे लिए
तूने पाप के बंधन तोड़ दिए,तूफानों के रुख मोड़ दिए
दिया अपना मसह-रूहे पाक दिया,अब तन मन तेरे लिए..

3.संगीत भी तेरे लिए,और प्रीत भी तेरे लिए
ए मेरे येशु मुझको छू हर जान को छू, हर रूह को छू
छू जीवन को छू सोचों को छू, हर धड़कन तेरे लिए,
मेरा सब कुछ...