मुझे यीशु के पास जाने दो | Mujhe Yeshu Ke Paas Jane Do Lyrics.

जाने दो जाने दो जाने दो मुझे यीशु के पास  Lyrics | Jaane do jaane do jaane do mujhe yesu ke pass  Lyrics.

जाने दो जाने दो जाने दो मुझे यीशु के पास ..

जाने दो जाने दो जाने दो
मुझे येशु के पास जाने दो
दुनिया वालो ना रोको मुझे
हाल दिल का सुनाने दो
अब येशू के पास जाने दो

1.प्यासी हिरनी हूँ येशु तेरे प्यार की
दिल में चाहत है तेरे दीदार की
प्यास अपनी बुझाने दो
अब येशु के पास जाने दो

2.कदम उखड़े हुए हैं मन है भारी
बारह बरसों से हुई बीमारी
शिफा येशु से पाने दो
अब येशु के पास जाने दो

3.बात दिल में है मैंने छिपाई
जो किसी को ना जाए सुनाई
आँसुओं को बहाने दो
अब येशु के पास जाने दो

4.गिरते गिरते मैं आगे बढ़ूँ गी
जा के येशु से सब कुछ कहूँ गी
हाथ उस को लगाने दो
अब येशु के पास जाने दो

5.हाथ येशु को जूँ ही लगाया
उस की कुव्वत ने मुझ को बचाया
गीत येशु के गाने दो
अब येशु के पास जाने दो