खुदावन्द तेरी सना हो खुदावन्द तू ले जलाल | Khudawand Teri Sana Ho Ernest Mall Lyrics.

खुदावंद तेरी सना हो  जलाल जलाल तेरा है Lyrics | Khudawand teri sana ho Jalal Jalal tera  Lyrics.

खुदावंद तेरी सना हो..

Ernest Mall

खुदावन्द तेरी सना हो
खुदावन्द तू ले जलाल
शहनशाह है मसीहा
खातम-उल-कमाल

जलाल-जलाल तेरा है जलाल...
एल - शै दाई भी तू, अदोनाई भी तू
तू यहोवा है, ले तू जलाल
जलाल जलाल तेरा है...

1.जिन्दा खुदा के चरणों में आके
चैन अजब पाया
पाक खुदा के रूह से हमने
जीवन नया पाया
जलाल-जलाल तेरा है...

2.आँसू भरी जीवन की राहें
तुझमें सुकून खुदा
लिपटूं तुझसे चाहूँ तुझको
पाक बना दे खुदा
जलाल-जलाल तेरा है...

3.इज्जत अज़मत और परस्तिश
तुझको ही मिलते रहें
शौकत हश़मत और बजु़र्गी
तुझको ही देते रहें
जलाल-जलाल तेरा है...