Pahaadon Ko Kah Do Lyrics | पहाड़ों को कह दो उखड़ जाओ Hindi Lyrics.

पहाड़ों को कह दो उखड़ जाओ | Pahadon ko keh do ukhad jao.

पहाड़ों को कह दो..

ANM

पहाड़ों को कह दो उखड़ जाओ
मेरा यीशु आ गया है
हालातों को कह दो सुधर जाओ
मेरा यीशु आ गया है

दिवाने यीशु के डरते कहाँ है
मारोगे तो भी ये मरते कहाँ है
आग की भट्टी में डालोगे तो भी
यीशु है साथ तो जलते कहाँ है
अंगारों को कह दो पिघल जाओ
मेरा यीशु आ गया है

जंजीरें पाँव में कब तक पड़ी हैं
मुश्किलातें भी कब तक बनीं हैं
कब तक ये राहों को रोके रहेगी
यरीहो बन के जो राह में खड़ी है
दीवारों को कह दो बिखर जाओ
मेरा यीशु आ गया है

लहरें समुन्दर की जब तक उठेंगी
तुमको कभी भी डुबा न सकेगी
मौत के सायें में चाहे रहे तू
मौत भी तुझको मिटा ना सकेगी
सब लहरों को कह दो उतर जाओ
मेरा यीशु आ गया है