Jo Kroos Par Qurbaan Hai Lyrics | जो क्रुस पर कुर्बान है Hindi Lyrics | Good Friday Song Lyrics.

जो कूस पर कुर्बान है hindi lyrics, Song Image

जो क्रुस पर कुर्बान है Hindi Lyrics

Lila Solomon

जो क्रुस पर कुर्बान है
वह मेरा मसीहा है
हर जख्म जो उसका है,
वह मेरे गुनाह का है।

1. इस दुनिया में ले आए,
मेरे ही गुनाह उसको (2)
वह जुल्म-ओ सितम उस पर,
मैंने ही कराया है (2)

2. इन्सान है वह कामिल,
और सच्चा खुदा वह है (2)
वह प्यार का दरिया है
सच्चाई का रास्ता है (2)

3. देने को मुझे जीवन
खुद मौत सही उसने (2)
क्या खूब है कुर्बानी
क्या प्यार अनोखा है (2)