Mere Jeevan Mein Yeshu Tera Naam Lyrics | मेरे जीवन में यीशू तेरा नाम जलाल पाता रहे।

मेरे जीवन में येशू तेरा नाम | Mere jeevan mein Yeshu tera naam.

मेरे जीवन में..

P. Francis Feroz

मेरे जीवन में यीशु तेरा नाम
जलाल पाता रहे
मेरा उठना बैठना, मेरा उठना बैठना
चलना तुझे भाता रहे
मेरे जीवन में यीशु तेरा नाम
जलाल पाता रहे

1. बेमिसाल है तू में मिसाल बनूँ
तू कामिल है मैं भी कमाल बनूँ (2)
दुनिया का नूर है यीशु
मेरी राहें सजाता रहे (2)
मेरा उठना बैठना..

2. जिन्दगी भर तेरे गीत गाता रहूँ
तू सुनता रहे मैं सुनाता रहूँ (2)
जब गीत तेरे मैं गाऊँ
तेरा रूह मुझमें गाता रहे (2)
मेरा उठना बैठना..

3. मेरे सोचों में तू मेरे ख्वाबों में तू
मेरे सारे सवाल जवाब में तू (2)
जब भी तुझे मैं पुकारूँ
तेरा रूह मुझमें आता रहे (2)
मेरा उठना बैठना..