Neele Aasman Ke Paar Jayenge Lyrics |नीले आसमान के पार जायेंगे।

नीले आसमान के पार जायेंगे | Neela aasman ke paar jayenge.

नीले आसमान के..

नीले आसमान के पार जायेंगे
मेरा यीशु रहता वहाँ (2)
हम मिलेंगे, बादलों पर (2)
देखेगा सारा जहाँ। (2)

1. उसका कोई भी वादा न होगा अधूरा
हर एक वादा उसका होता है पूरा (2)
उसके आने का वायदा भी होगा पूरा
देखेगा सारा जहाँ। (2)

2. ये विश्वास है मेरा जो होगा पूरा
सपना यह मेरा न रहेगा अधूरा (2)
फिर संग हम रहेंगे अपने यीशु के
देखेगा सारा जहाँ। (2)