Anand Hai Parmanand Hai Hindi Lyrics | आनंद है परमानंद है | Jesus Song Lyrics.

आनंद है परमानंद है | Anand hai parmanand hai.

आनंद है परमानंद है..

Shiju Abraham

आनंद है परमानंद है
आगे यीशु की संगति में हरदम
सुख और शांति का अनुपम मिलन
जैसे साजों में बजते हैं सरगम
दुःख से भरी इस दुनिया में वो देता
सुख से भरा एक जीवन

जीवन मेरा कुछ देखे बिना
आगे बढ़ता विश्वास का कदम घर
देता मुझे दिव्य भण्डार से
नहीं होगी कमी मुझे जीवन भर
विश्वास करो जब संभव न हो तब
विश्वास से होगा संभव

कौन संभालेगा, कौन आसरा देगा
इसका नहीं है अब मुझे डर
उठ न सकूं जब मैं लाचार होकर
तकिया करूंगा मैं यीशु पर
अपने छिदे हाथों को वो बढ़ाकर
चंगा करेगा, छूकर

छोड़ेगा क्या वो यीशु को कमी जिसने
महिमा मसीहियत की देखी
मिट जायेगी दौलत इस दुनिया की इस पर
दिल न लगाओ तुम जरा भी
यीशु संग तुम नित्य बढ़ते रहोगे तो
आनंद अनंत मिलेगा