Hum Ko Khuda Ne Chuna Hai Lyrics | हमको खुदा ने चुना है.

हमको खुदा ने चुना है | Hum ko Khuda ne chuna hai.

हमको खुदा ने चुना..

Philadelphia Music Band

हमको खुदा ने चुना है
हम उसके अपने हैं
हमको खुदा ने सृजा है
हम उसकी कलाकृति हैं

अनुग्रह से ही हमने उद्धार पाया
विश्वास से ही हमने उसे अपनाया
कार्यों से नहीं, अनुग्रह से ही (२)
भरपूर जीवन पाया

ठहराए गए उन कामों के लिए
जिन्हें विश्वास से करना है
बनाए गए उन कामों के लिए
जिससे महिमा यीशु को मिलनी है

बढ़ते कदम हम न रोकेंगे
निरन्तर चलते रहेंगे
सेवा में हाथ यह बने रहेंगे
प्रयत्न करते रहेंगे

आशा मे आनन्दित अब हम रहें
और क्लेशों मे स्थिर भी रहें
भलाई के काम हम करते रहें
और प्रार्थना मे नित्य हम रहें

आपस में एक सा मन रखेंगे
भला ही हम कहेंगे
बुराई को भलाई से हराएंगे
आशीष ही देंगे