तेरा कलाम..
तेरा कलाम है चराग,मेरी राहो की रोशनी x2
अपने दिल मे, मैने इसको छुपा के रखा है
तेरा कलाम है चराग,मेरी राहो की रोशनी
1.किस तरह से मै खुद को पाक रखू
किस तरह से खुदा की राह चलूं
तेरे कलाम को पढूं,है यही मेरी ज़िंदगी
अपने दिल मे, मैने इसको छुपा के रखा है
तेरा कलाम है चराग, मेरी राहो की रोशनी
2.तेरी शरीयत कभी ना भूलूंगा
तेरे कानून से ना भटकुंगा
अपनी तालीम दे मुझे है इसी मे मेरी खुशी
अपने दिल मे,मैने इसको छुपा के रखा है
तेरा कलाम है चराग,मेरी राहो की रोशनी
3.वो मुझे शहद से भी मीठी है
कितनी अच्छी है अक्ल की बाते
झूठी राहो से है नफरत,मिल गयी राह मुझे सही
अपने दिल मे,मैने इसको छुपा के रखा है
तेरा कलाम है चराग,मेरी राहो की रोशनी