खुदावंद सारे..
खुदावंद सारे पापों को मिटाता है
खुदावंद सारे बोझो को उठाता है
खुदावंद जान को मूज़ी(शैतान) से छुड़ाता है
खुदावंद ज़ोर सहारा भी बन जाता है
तेरा नाम हैं सबसे आला,तू आंखो का उज़ाला
तू शहद का मीठा प्याला,तू नूर का सुन्दर हाला
तेरे नाम के सदके जाएं,तेरे नाम की स्तुति गाएं
तेरे नाम से आस लगाएं,तेरे नाम से सब कुछ पाएं
येशु नाम येशु नाम - येशु नाम - येशु नाम..
1.हम तेरी परस्तिश करने येसु आए हैं
हम तेरे रुह से दामन भरने आएं हैं
हम तेरे नाम को सजदा करने आएं हैं
हम तेरा ज़ोर और कुदरत देखने आएं हैं
2.ए पाक खुदावंद शुक्रगुज़ारी लाएं हैं
ए पाक खुदावंद आसे लेकर आएं हैं
ए पाक खुदावंद खून से धुलने आएं हैं
ए पाक खुदावंद मसह से भरने आएं हैं