तू जो छू जाए इस मट्टी को
यह मट्टी कुंदन हो जाए
कुम्हार बने जिस बर्तन का
वो बर्तन दर्पण हो जाए, येशु-येशू...
1. तूफानों की हस्ती है क्या
जब जिंदा चट्टान पे हो आंखे
अंगुर के पेड़ से पैवस्ता
हर डाली सावन हो जाए
कुम्हार बने जिस बर्तन का ...
2. तेरे लख़्त-ए-जिगर ने पाक खुदा
बख्ते इंसान बदल डाला
ईमान जो लाए येसु पर
अम्बर की धड़कन हो जाए
कुम्हार बने जिस बर्तन का...
3. दुनियां छोड़े-छोड़े साथी
मिट्टी का खिलौना है इंसान
अगर हाथ में हाथ हो येसु का
तो मौत भी जीवन हो जाए
कुम्हार बने जिस बर्तन का...
MEANING'S:
कुंदन - शुद्ध सोना, खरा सोना(Gold)।लख़्त-ए-जिगर - जिगर का टुकड़ा, प्रिय बेटे।
पैवसता - जुड़ा हुआ, मिला हुआ।
बख्ते - भाग्य,तकदीर, किस्मत।
सावन- खुश, खुशहाली।
ईमान -भरोसा, विश्वास।
हस्ती - अस्तित्व (Existence), वजुद।