चिंता ना कर वो तेरे साथ है | Chinta Na Kar Wo Tere Sath Hai Lyrics.

चिंता ना कर वो तेरे साथ है | Chinta Na Kar Wo Tere Sath Hai Lyrics.

चिंता ना कर..Lyrics

Joseph Raj Allam

चिंता ना कर वो तेरे साथ है
चिंता ना कर वो तेरे साथ है

1. आँधियाँ तुझे डरा ना सकेंगी
लहरें तुझे डुबा ना सकेंगी - 2
क्योंकि तेरा परमेश्वर तेरे साथ है
चिंता ना कर वो...

2. जीवन की राहों में हालात यूँ होंगे
सूझेगा ना कुछ भी जब द्वार बंद होंगे - 2
फिर भी भरोसा तेरा येशु पे रखना
मतलब की इस दुनिया में येशु है अपना
चिंता ना कर वो...

3. कोई नहीं है किसी का यहाँ पर
बस एक येशु है सच्चा यहाँ पर - 2
तेरी उँगली को पकड़ के तुझको चलाएगा
गिरने ना देगा तुझको बाहों में उठाएगा
चिंता ना कर वो...



Bible Verse 📖
मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हूँ, इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हूँ; मैं तुझे दृढ़ करूँगा और तेरी सहायता करूँगा, अपने धर्ममय दाहिने हाथ से मैं तुझे सम्भाले रहूँगा। यशायाह 41.10
जब तू जल में होकर जाए, मैं तेरे संग-संग रहूँगा और जब तू नदियों में होकर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेगी; जब तू आग में चले तब तुझे आँच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी। यशायाह 43.2
More:- भजन संहिता 37:23-24 जैसे वचन इस गीत के विभिन्न अंतरों के Part हैं। यह पूरा गीत मत्ती 6:25-34 के उस संदेश पर आधारित है।