यीशु राजा मेरा बादशाह है | Yeeshu Raja Mera Badshah Hai Lyrics.

यीशु राजा मेरा बादशाह है | Yeeshu Raja Mera Badshah Hai Lyrics.

यीशु राजा..Lyrics

ANM

यीशु राजा मेरा बादशाह है
मेरी जिंदगी को जिसने संवारा
यीशु राजा मेरा बादशाह है
मेरी जिंदगी को जिसने संवारा

तेरी ऐसी नजर पड़ी तूने करम कमाया यहोवा
उसके प्यार ने बदला जो जीवन
जिस्मों-जां मेरी रूह को संवारा
किया ऐसा एहसान,दी जो नई पहचान
आंखों से पर्दे हटाए,किया नूर खुदा ने उजियारा

थी खाक सी ये जिंदगी,अंधेर भरी थी
वो आया बनके रोशनी सवेरे की सी
पल भर में उसने बोझ उतारा मन का सारा
कोई आस न थी, जिंदगी ये सी थी
खुला मन का द्वार, हो गया है उद्धार
छू के गले से लगाया,घूमी दुनिया, मिला ना सहारा

अंधे, लूले, लंगड़ों की तूने आस जगाई
रोना तुझसे ना देखा जाए, सुने दुहाई
तू आदि भी, तू अंत भी, अनंत भी
तू ही आजाद करे देखे जिसने जानी सच्चाई
जो भी पीछे चले, हर मुसीबत टले
पंखों के नीचे तू रख ले
कोई दुख ना आए फिर दोबारा

चारों ओर है तेरे कलाम की चर्चा
विचारों और तेरे कामकाज की
हर पाप, हर बुराई से छुटकारा मिलता है
जिसने उम्र भर यीशु तेरी बाहें थामी
यीशु तेरा करम, तोड़े सारे भरम
तेरी शिफा से हूं जिंदा
वरना फिरता जहां में मारा मारा

यीशु जैसा ना प्यार कहीं ना होगा
दुनिया से मिलता देखा है धोखा ही धोखा
हर बात पे शुक्राना यीशु का करते हैं
जो यीशु की बरकत का उन पर बहता है सोदा
है ये जाने जहां, यीशु जैसा कहां ढूंढने से ना मिलेगा
यीशु सबका ही बनता सहारा